14 March 2026

मार्च 2026 वेतन अपडेट: समस्त परिषदीय नियमित कार्मिक एवं पैरोल प्रभारी ध्यान दें

 *मार्च 2026 वेतन अपडेट*


समस्त परिषदीय नियमित कार्मिक एवं पैरोल प्रभारी ध्यान दें


शासन के निर्देशानुसार माह मार्च26 के लिए कोषागार में बिल जमा करने हेतु 25 मार्च 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है तद्नुसार 24 को प्रातः 11बजे तक ब्लॉक अटेंडनेस लॉक करते हुए वरिऐशन देर शाम तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर दें।


अध्यापकों हेतु अटेंडन्स लॉक की अंतिम तिथि पूर्व की भांति 23 मार्च ही रहेगी जिसे किसी भी दशा में एक्सटेंड नही किया जाएगा। 21 मार्च 2026 को सभी प्रकार के लम्बित अवकाश अनिवार्य रूप से निस्तारित कर दिए जाएं।


-लेखा अनुभाग, रायबरेली