14 March 2026

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में शिक्षक संवर्ग के 58 पदों पर होगी भर्ती

 दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय में शिक्षक संवर्ग के 58 पदों पर भर्ती होगी।



इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 06 से 27 अप्रैल तक होंगे। जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन चार मई तक किया जा सकेगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।


आयोग के अनुसार इसके लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2025 के आधार पर अभ्यर्थी शार्ट लिस्ट किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने पीईटी नंबर से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 25 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि


छह से 27 अप्रैल तक होंगे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन


लिखित परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक जानकारी भरने व आवेदन सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंट लेना होगा।


आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि इसके लिए 100 नंबर की वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित परीक्षा होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग लागू होगी। परीक्षा में दिव्यांगता, बाल विकास एवं अधिगम, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम व कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा, समसामयिक प्रौद्योगिकी


विकास व उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सवाल पूंछे जाएंगे। भर्ती आवेदन व इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


लेखा परीक्षक व सहायक लेखाकर भर्ती में सुनवाई 30 को


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लेखा परीक्षक व सहायक लेखाकार के 529 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। आयोग के सचिव ने बताया कि इसके लिए जारी अंतिम चयन परिणाम में औपबंधिक रूप से शामिल 12 अभ्यर्थियों की आयोग कार्यालय में 30 मार्च को व्यक्तिगत सुनवाई की


जाएगी। इनकी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।