14 March 2026

‘क्या बच्चों को व्हाट्सएप खाते की अनुमति सही है’

 प्रयागराज, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2024 के साक्षात्कार साक्षात्कार के 17 वें दिन शुक्रवार को अभ्यर्थियों से विविधि विषयों पर सवाल पूछे गए।


इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा-‘अभी जो सरकार ने 13 साल तक के बच्चों को भी व्हाट्सएप एकाउंट बनाने की अनुमति दे दी है, क्या यह सही है। एआई वरदान है या अभिशाप, यदि वरदान है तो कैसे, अभिशाप है तो क्यों। ऐसा कोई फंगस है जो खाया जा सकता हो, हीनयान और महायान में क्या है, भारत उर्जा के क्षेत्र में दूसरे देश के ऊपर क्यों निर्भर है, उर्जा के ऐसे कितने मैटेरियल हैं जिनको हम स्टोर कर सकते अंतर


पूछे पीसीएस के साक्षात्कार में विशेषज्ञों ने सवाल पूछा, एआई वरदान है या अभिशाप


हैं। एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक आंदोलन भी कहते हैं क्यों, बंगाल ही स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष का केंद्र रहा या दूसरी जगह भी थी। रसायनिक हथियारों का उपयोग कब-कब हुआ, ईरान और अमेरिका युद्ध का मुख्य कारण क्या है। प्राचीन भारत में कौन सा शासक था जिसकी बहुत विशाल सेना थी।