प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2025 के तहत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों की पात्रता और श्रेणियों को संशोधित करते हुए नया विवरण जारी किया है। यह संशोधन दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 (आरपीडब्ल्यूडी एक्ट) के अनुरूप किया गया है।
आयोग की ओर से जारी सूचना में सीजीएल-2025 में शामिल असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर , इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, टैक्स असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट आदि पदों के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता स्पष्ट की गई है। सूची में कई प्रकार की दिव्यांगताओं को शामिल किया गया है। संशोधित सूची में कुछ पद ऐसे भी हैं जिन्हें अभी पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है। एसएससी के अनुसार संशोधित तालिका में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि दिव्यांगों के लिए कौन-कौन से पद हैं जिन पर आवेदन कर सकते हैं।

