लोन चुकाने के खुफिया तरीके: 20 साल का कर्ज 10-12 साल में कैसे खत्म करें?
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि बैंक उनका मित्र है, लेकिन असल में बैंकों का बिजनेस मॉडल ही इस बात पर टिका है कि आप जिंदगी भर EMI भरते रहें। अक्सर देखा जाता है कि अमीर लोग कुछ ऐसे 'लूपहोल्स' का प्रयोग करते हैं जो बैंक आपको कभी भी नहीं बताएगा।
उदाहरण से समझें (Base Scenario): तो चलिए एक नीचे दिए गए उदाहरण के माध्यम से समझते हैं-
* लोन राशि: ₹20 लाख (होम लोन)
* ब्याज दर: 8.5%
* समय (Tenure): 20 साल
* EMI: लगभग ₹17,356
इस स्थिति में, 20 साल बाद आप बैंक को कुल ₹41.65 लाख चुकाते हैं। यानी आपने एक घर अपने लिए खरीदा और एक घर बैंक को ब्याज के रूप में 'गिफ्ट' कर दिया।
बैंक कर्ज से जल्दी मुक्ति पाने के कुछ प्रभावी तरीके/टिप्स :
1. 13 महीने का नियम (13th Month Rule)
साल में 12 महीने होते हैं और हम 12 EMI देते हैं। आपको बस यह करना है कि हर साल एक एक्स्ट्रा EMI जमा करनी है। ऐसा करने से आपका 20 साल का लोन महज 17 साल में खत्म हो जाएगा और लगभग ₹4.5 लाख का ब्याज बचेगा।
2. 5% स्टेप-अप मेथड (5% Step-Up Method)
जैसे-जैसे आपकी सैलरी बढ़ती है, वैसे ही अपनी EMI भी बढ़ाएं। अगर आप हर साल अपनी EMI में सिर्फ 5% की बढ़ोतरी करते हैं, तो 20 साल का लोन 12 साल में खत्म हो जाएगा। इससे आप 8 साल की आजादी पाएंगे और करीब ₹9-10 लाख ब्याज बचाएंगे।
3. EMI राउंड-अप तकनीक (EMI Round-up)
अपनी EMI को राउंड फिगर में बदलें। अगर आपकी EMI ₹17,356 है, तो उसे ₹18,000 या ₹20,000 करवा लें। यह छोटा सा बदलाव आपको 5-6 साल पहले कर्ज मुक्त कर सकता है।
4. टेन्योर कम करें, EMI नहीं (Tenure vs EMI Reduction)
जब भी आपके पास बोनस या एक्स्ट्रा पैसा आए और आप उसे बैंक में जमा करें, तो बैंक आपसे दो विकल्प पूछेगा: EMI कम करनी है या समय (Tenure)? हमेशा टेन्योर (समय) कम करने का विकल्प चुनें। EMI कम करने से आपको ब्याज में ज्यादा फायदा नहीं होता, लेकिन समय कम करने से ब्याज का बहुत बड़ा हिस्सा बच जाता है।
5. स्नोबॉल और एलांच मेथड (Snowball & Avalanche)
अगर आपके पास एक से ज्यादा लोन हैं (जैसे मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, होम लोन):
* स्नोबॉल मेथड: सबसे पहले सबसे छोटे लोन को खत्म करें ताकि आपको मानसिक मजबूती मिले।
* एलांच मेथड: उस लोन को सबसे पहले चुकाएं जिसकी ब्याज दर (Interest Rate) सबसे ज्यादा है (जैसे क्रेडिट कार्ड)।
6. लाइफस्टाइल डिफ्लेशन (Lifestyle Deflation)
जब तक लोन खत्म न हो जाए, अपनी फिजूलखर्ची कम करें। नया फोन खरीदने के बजाय उसी पैसे को लोन के मूलधन (Principal) में डालें। "हैंग होने वाला फोन चल जाएगा, लेकिन हैंग होने वाली EMI आपकी जिंदगी हैंग कर देगी।"
दो एडवांस सीक्रेट तरीके (Advanced Methods):
1. सिबिल स्कोर का जादू (Credit Score Hack)
लोन लेते समय आपका सिबिल स्कोर शायद कम हो, लेकिन समय पर EMI देने से वह बढ़ जाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर 800 के पास पहुँच गया है, तो बैंक जाकर मैनेजर से बात करें और अपनी ब्याज दर कम करने (Rate Reduction) की रिक्वेस्ट करें। बहुत कम लोग जानते हैं कि अच्छे स्कोर पर बैंक ब्याज दर घटा देते हैं।
2. फ्लोटिंग रेट बनाम फिक्स्ड रेट (Floating vs Fixed Rate)
हमेशा फ्लोटिंग रेट (Floating Rate) पर लोन लेने की कोशिश करें। फिक्स्ड रेट में अगर आप समय से पहले लोन चुकाना चाहें, तो बैंक 2% से 5% तक की पेनल्टी लगाता है। फ्लोटिंग रेट में कोई प्री-पेमेंट पेनल्टी नहीं होती और आप जब चाहें अपना लोन बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के बंद कर सकते हैं।
और लास्ट मैं यही कहना चाहूंगा सिर्फ लेख पढ़ने से लोन खत्म नहीं होगा। आपको बैंक जाकर अपनी ब्याज दर पता करनी होगी और ऊपर दिए गए तरीके में से जो भी तरीका आप पर फिट बैठता हो आप अपना सकते हैं, उस पर एक्शन पर काम करना होगा तब ही हो पायेगा लोन जल्दी फिनिश.

