Chhattisgarh School Summer Vacation: छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा.
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. यह निर्णय राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
>

