हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 April 2026

पदोन्नति पाने वालों की सूची में मृतक और निलंबित बीईओ भी

प्रयागराज : बेसिक शिक्षा के खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की वरिष्ठता का निर्धारण हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह-ख उच्चतर के 187 रिक्त पदों पर पदोन्नति दिए जाने की प्रक्रिया से करीब 20 बीईओ बाहर हो गए हैं। जिन 87 बीईओ की गोपनीय आख्या (सीआर) पूर्ण करने के लिए संबंधित बीईओ, बीएसए एवं संबंधित मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को मंगलवार को शिक्षा निदेशालय बुलाया गया था, उनमें से बीएसए की ओर से दो बीईओ की मृत्यु की रिपोर्ट मिली है। इसके अलावा दो निलंबित, करीब 12 के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही चलने के कारण उनके नाम पदोन्नति पाने वालों की सूची से हटा दिए गए हैं। इनके अलावा छह सेवानिवृत्त हैं।

अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता राम पाल ने मंगलवार को उपस्थित हुए अधिकारियों के माध्यम से कई बीईओ की सीआर पूर्ण कराई। शेष को फोन करके बुधवार को शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में उपस्थित होकर संबंधित बीईओ की 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा होने का प्रमाणपत्र निर्गत करने का निर्देश दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more