06 April 2026

आरओ-एआरओ 2023 का परिणाम जारी,419 चयनित

। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) आदि परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम रविवार की रात घोषित कर दिया। कुल चयनित 419 अभ्यर्थियों में से 81 (19 प्रतिशत) महिलाएं हैं।


आरओ (सचिवालय) के 322 पदों में से अनिल पांडेय ने टॉप किया है। आदित्य प्रताप सिंह को दूसरा जबकि महिला अभ्यर्थी लक्ष्मी वर्मा को तीसरा स्थान मिला है। आरओ (यूपीपीएससी) के 13 पदों में भानु मिश्रा और आरओ (राजस्व परिषद) के तीन पदों में दिग्विजय सिंह प्रथम स्थान पर हैं।


एआरओ (सचिवालय) के 40 पदों में से शम्सुल हुदा, आशीष कुमार द्विवेदी और अनुपम कुमार उपाध्याय क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर हैं। आरओ (राजस्व परिषद) के 23 पदों में कुंवर शिवम सिंह और एआरओ (यूपीपीएससी) के 16 पदों में गणेश त्रिपाठी प्रथम स्थान पर हैं। यूपीपीएससी में (एआरओ लेखा) के दो पदों में से सजल कुमार सिंह को प्रथम स्थान मिला है।