15 April 2026

असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की तैयारियां पूरी, 53 केंद्रों पर 82,876 अभ्यर्थी होंगे शामिल

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 18 और 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रदेश के छह प्रमुख शहरों प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, लखनऊ व मेरठ के 53 परीक्षा केंद्रों पर कुल 82,876 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा 18 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में 20,746 और दूसरी पाली में 20,883 अभ्यर्थी, वहीं 19 अप्रैल को प्रथम पाली में 20,649 और दूसरी पाली में 20,598 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

गोरखपुर में सर्वाधिक 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए।कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार केंद्रों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। एआई कैमरों के माध्यम से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। साथ ही परीक्षा की निगरानी के लिए अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति और सत्यापन की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण व रिकॉर्ड भी आयोग में सुरक्षित रखा जाएगा।