15 April 2026

primary ka master: स्कूल बना अखाड़ा! दो शिक्षकों की तीखी भिड़ंत कैमरे में कैद, विभाग हरकत में

 primary ka master: स्कूल बना अखाड़ा! दो शिक्षकों की तीखी भिड़ंत कैमरे में कैद, विभाग हरकत में


प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील स्थित प्राथमिक विद्यालय वारीखुर्द का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दो शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक और अभद्र भाषा का प्रयोग देखा गया। शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।




वायरल वीडियो में एक शिक्षक कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि दूसरे शिक्षक उनके सामने खड़े होकर ऊंची आवाज में बात करते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुर्सी पर बैठे शिक्षक प्रधानाध्यापक हैं और खड़े होकर नाराजगी जताने वाले सहायक अध्यापक हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।


दोनों शिक्षकों के बीच विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष है। उनका कहना है कि शिक्षकों का ऐसा व्यवहार बच्चों को दिए जाने वाले अनुशासन और मर्यादा के पाठ के विपरीत है।




सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि वे गुरुवार को विद्यालय पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच करेंगे और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे। जांच के बाद संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी