02 April 2026

यूपी बोर्ड ने जारी की मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची


प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने मान्यता प्राप्त 29,208 माध्यमिक विद्यालयों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इनमें इंटरमीडिएट स्तर के 18,913 और हाईस्कूल तक के 10,295 स्कूल शामिल हैं। जिलेवार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी करने के साथ ही बोर्ड ने यह भी सूचित किया है इंटरमीडिएट स्तर के स्कूलों को किन विषयों को पढ़ाने की मान्यता मिली है। इससे अमान्य स्कूलों के फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।