31 May 2026

3539 पदों की टीजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

 3539 पदों की टीजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

, प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने तीन व चार जून को होने वाली विज्ञापन संख्या-01/2022 की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर प्रदर्शित टीजीटी एडमिट कार्ड पर क्लिक कर अपनी आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर अंकित कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 3539 पदों की परीक्षा के लिए कुल 36 जिलों में 614 केंद्र बनाए गए हैं।