31 May 2026

खंड शिक्षा अधिकारी संगठन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित




खंड शिक्षा अधिकारी संगठन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

जनपद बरेली में खंड शिक्षा अधिकारी संगठन द्वारा श्री दिनेश चंद्र जोशी जी के खंड शिक्षाधिकारी पद से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल दायित्व निर्वहन की सराहना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्री जोशी जी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यालयी व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विभागीय कार्यों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव एवं नेतृत्व से विभाग को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अवनीश प्रताप, कोषाध्यक्ष  सुनील शर्मा ,पूर्व जिलाध्यक्ष भानु शंकर गंगवार, शीशपाल ,सत्यदेव , विजय कुमार ,शशांक शुक्ला, पूरण सिंह,सतीश वर्मा,तौसीफ अहमद सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश भारतीय जी ने किया ।सभी ने श्री जोशी जी को नई जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।