नई दिल्ली। सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में फिजिक्स की शिक्षिका को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मनीषा संजय हवलदार एनटीए पैनल में फिजिक्स विषय विशेषज्ञ के तौर पर शामिल थीं। आरोप है कि उन्होंने प्रश्नपत्र का फिजिक्स वाला हिस्सा लीक किया। इस मामले में यह 11वीं गिरफ्तारी है।
सीबीबाई अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मनीषा संजय हवलदार वर्तमान में पुणे स्थित सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। वह नीट-यूजी 2026 के लिए एनटीए द्वारा बनाए गए पैनल में शामिल थी। इसके चलते भौतिक विज्ञान के प्रश्नों तक उसकी पूरी पहुंच थी। जांच में पता चला है कि मनीषा संजय हवलदार ने फिजिक्स के कुछ सवाल इस मामले में सह आरोपी मनीषा मंधारे से साझा किए थे।
मंधारे को 16 मई को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि जो प्रश्न मनीषा हवलदार ने मनीषा मंधारे से साझा किए थे, वे पेपर में पूछे गए फिजिक्स के प्रश्नों से मेल खाते हैं।

