उत्तर प्रदेश में निष्ठा प्रशिक्षण 2026-27 का शुभारंभ, दीक्षा पोर्टल के माध्यम से होगा ऑनलाइन प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को मजबूत करने के उद्देश्य से सत्र 2026-27 के लिए निष्ठा (NISHTHA) प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दीक्षा (DIKSHA) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित किया जाएगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित शिक्षकों एवं अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में प्रशिक्षण पूर्ण कराना अनिवार्य होगा।
📌 महत्वपूर्ण तिथियां
- Enrollment Date: 21 मई 2026
- Enrollment End Date: 31 अगस्त 2026
- Course Closing Date: 15 सितंबर 2026
सभी BSA, DIET प्राचार्य, BEO, SRG, ARP, DIET मेंटर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीन कार्यरत शिक्षकों का समय से नामांकन सुनिश्चित कराएं तथा प्रशिक्षण पूर्ण कराने की निगरानी करें।
🔹 निष्ठा प्रशिक्षण की प्रमुख श्रेणियां एवं लिंक
✅ NISHTHA Category I: ECCE
(Pre-Primary से कक्षा 2 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों हेतु)
🔗 https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1126§ion=2373
✅ NISHTHA Category II: FLN
(कक्षा 3 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों हेतु)
🔗 https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1128§ion=2371
✅ NISHTHA Category III: Advanced Courses
(कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों हेतु)
1️⃣ Cyber Hygiene Practices: Personal Digital Devices
🔗 https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1123§ion=2376
2️⃣ Environmental Hazards of E-Waste
🔗 https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1124§ion=2378
3️⃣ Action Research
🔗 https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1120§ion=2377
4️⃣ Catch the Rain
🔗 https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1121§ion=2379
📌 महत्वपूर्ण निर्देश एवं सहायता लिंक
🔹 निष्ठा प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश
🔗 https://drive.google.com/file/d/19TaOWSFSjLuFDgmX1iCOud88bdiOWZOr/view?usp=sharing
🔹 DIKSHA Support पर समस्या दर्ज करने की प्रक्रिया
🔗 https://drive.google.com/file/d/1DdkRp3LZVR4RCgkIs2EukxhBy8Ly9GRR/view?usp=sharing
शिक्षा विभाग का मानना है कि निष्ठा प्रशिक्षण शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने, नई शिक्षण तकनीकों से परिचित कराने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सभी शिक्षकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रशिक्षण पूर्ण करने की अपील की गई है।

