25 May 2026

सीयूईटी यूजी की परीक्षा स्थगित

 

नई दिल्ली, एजेंसी। बकरीद (ईद-उल-जुहा) की छुट्टी की तारीख में बदलाव को देखते हुए 28 मई को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी परीक्षा स्थगित कर दी गई है।



एनटीए ने बताया कि बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव के मद्देनजर 28 मई को दोनों शिफ्ट में आयोजित होने वाली सीयूईटी (यूजी) 2026 परीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है। एनटीए ने बताया कि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।