25 May 2026

मंदाकिनी नदी में डूबकर शिक्षक की मौत

 

Home › Primary ka master news




 उन्नाव। दोस्तों के साथ चित्रकूट गए निजी स्कूल के शिक्षक की मंदाकिनी नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मौत से घबराए साथी कार से शव लेकर उन्नाव आ गए। मां की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।बेसिक शिक्षा समाचार



सदर कोतवाली के गिरिजाबाग मोहल्ला निवासी अजीत वर्मा (36) फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के काली मिट्टी के पास एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। शनिवार रात वह अपने साथी मनीष अग्निहोत्री, हरिओम, मयंक, आशीष मिश्रा और अंश अवस्थी के साथ चित्रकूट घूमने गए थे। रविवार सुबह सभी मंदाकिनी नदी के प्रमोद वन घाट पर नहा रहे थे। तभी अजीत अचानक पानी में डूब गया। शोर सुन साथियों ने उसे बाहर निकाला और वहीं पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत से घबराए साथियों ने इसकी जानकारी परिजनों को देकर शव लेकर उन्नाव आए। मां की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। अजीत अपनी निराश्रित मां राधिका का इकलौता बेटा था। एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी है। अजीत की शादी साल 2020 में हुई थी, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते पत्नी से तलाक हो गया था। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।