04 June 2026

विश्वविद्यालय और कालेजों में 25 जुलाई तक होंगे दाखिले

 

लखनऊ, । विश्वविद्यालय व डिग्री कालेजों में 25 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सत्र 2026-27 का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। सेमेस्टर प्रणाली चलाने वाले संस्थानों में 10 जून 2027 व वार्षिक परीक्षा प्रणाली चलाने वाले संस्थानों में 15 जून 2027 तक परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे।



उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। विषम सेमेसटर के नव प्रवेशित छात्रों के लिए एक हफ्ते का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। 27 जुलाई से यह इंडक्शन शुरू होगा। 27 जुलाई से नव छात्रों की कक्षाएं शुरू होंगी। 31 अक्तूबर तक इन विषय सेमेस्टर के छात्रों की पढ़ाई होगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 नवंबर तक चलेंगी।