लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) तथा पीएम पोषण योजना से जुड़े रसोइयों और अन्य कर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभार्थियों को समय पर उपचार उपलब्ध होगा और उनके जीवन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत होगी।
योजना के प्रभावी संचालन व लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए 4 जून को बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

