04 June 2026

पटल सहायक पर नियुक्ति में हेरफेर का आरोप

 *पटल सहायक पर नियुक्ति में हेरफेर का आरोप*

शाहजहांपुर। पुवायां के तहसील भवन परिसर निवासी अधिवक्ता निखिल दीक्षित ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को पत्र भेजकर बीएसए कार्यालय के पटल सहायक पर नियुक्ति में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। अनियमितता होने पर उन्होंने जांच कराने की मांग की है। पत्र में बताया कि *ददरौल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बरेंग की शिक्षिका का तबादला वाराणसी कर दिया गया।* उसके बाद सचिव के आदेश पर तबादला निरस्त कर दिया गया। शिक्षिका ने मामले को लेकर उच्च न्यायालय में रिट दायर की। उसके बाद तत्कालीन बीएसए ने शिक्षिका की नियुक्ति भावलखेड़ा ब्लॉक के एक संविलियन स्कूल में कर दी। जबकि वहां पर पहले से आठ से दस शिक्षक तैनात हैं और नगर निगम क्षेत्र में है। इसी तरह तत्कालीन बीएसए ने सहायक अध्यापक की पत्रावली में गलत तथ्य अंकित कर शहर से पांच किमी दूर स्कूल में तैनाती दे दी। दोनों ही प्रकरण में विभागीय निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।