02 June 2026

सोना 2,500 रुपये फिसला चांदी 5,000 रुपये सस्ती, देखें ताज़ा भाव

 



नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण वैश्विक स्तर पर आई गिरावट के कारण सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 2,500 रुपये सस्ता होकर 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ। चांदी भी 5,000 रुपये सस्ती होकर 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक फीसदी टूटकर 4,504.9 डॉलर प्रति औंस रहा।