18 June 2026

संविदा कर्मियों को आउटसोर्स निगम में शामिल करें


लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा निगमों के संविदा कर्मचारियों को आउटसोर्स निगम में शामिल करते हुए न्यूनतम 18000 रुपये वेतन दिलवाए जाने की मांग की है। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम का गठन होने के बावजूद ऊर्जा निगमों के हजारों संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को अब तक उसके दायरे में नहीं लाया गया।