लखनऊ। राजधानी के परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों की सूची तैयार हो चुकी है। करीब 300 शिक्षक ऐसे हैं, जिनकी संख्या छात्र संख्या के अनुसार ज्यादा है। इन्हें अब उन विद्यालयों में भेजा जाएगा, जहां शिक्षकों की कमी है।
बीएसए विपिन कुमार के मुताबिक यह सूची इलाहाबाद हाईकोर्ट में रखी जाएगी। दो-तीन जुलाई के बाद समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। समायोजन में पारदर्शिता को देखते हुए हाईकोर्ट में याचिका के चलते सूची को तलब किया गया है। सूची पेश होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
राजधानी में 1600 से अधिक परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें अतिरिक्त शिक्षकों की संख्या 300 है। हालांकि, 375 से अधिक ऐसे विद्यालय हैं जहां दो-दो और शिक्षक चाहिए

