18 June 2026

विदाई भोज होने के बाद पता चला अभी एक साल की बची है नौकरी

 

*विदाई भोज होने के बाद पता चला अभी एक साल की बची है नौकरी*

18 जून 2026

बरेली।


बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नियमों की स्पष्ट जानकारी न होने के चलते एक प्रधानाध्यापिका समय से पहले ही सेवानिवृत्त हो गईं। स्कूल में विदाई पार्टी का आयोजन भी हो गया। अब पता चला कि उनकी नौकरी एक साल और शेष है।

मामला प्राथमिक विद्यालय साहूकारा का है। यहां तैनात प्रधानाध्यापिका शकुंतला भास्कर 30 मार्च को कागजी कार्रवाई पूरी करके सेवानिवृत्त हो गईं। उन्होंने बाकायदा लिखित रूप में विद्यालय का कार्यभार सहायक अध्यापिका कविता को सौंप दिया। साथी स्टाफ ने उन्हें विदाई पार्टी दी। शिक्षिका की ओर से सभी को भोज भी कराया गया।


जब उनकी पेंशन से जुड़ी फाइल अग्रसारित की गई तब जाकर उन्हें और विभाग को नियमों की जानकारी हुई। दरअसल, शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार जिस भी शिक्षक की जन्मतिथि दो अप्रैल के बाद की होती है, उसे सत्रांत लाभ दिया जाता है और उसकी सेवानिवृत्ति अगले वर्ष 31 मार्च को तय होती है।