07 June 2026

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, STEP by STEP गाइड

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना


👉STEP 1-वेबसाइट https://cmtcts.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना।


👉STEP 2- BEO द्वारा ऑनलाइन अनुमोदन के पश्चात  उन्हीं के द्वारा BSA महोदय को  अग्रसारित किया जाएगा।


👉STEP 3- BSA द्वारा सत्यापित होने के पश्चात शिक्षक के मोबाइल नम्बर पर एक SMS आएगा जिसमें एक फैमिली ID उसे प्राप्त होगी।


STEP 4- कर्मचारी को NHA Beneficiary Portal -

https://beneficiary.nha.gov.in पर लॉगिन करना होगा।

सफल लॉगिन के पश्चातः

👉Scheme Name में PMJAY का चयन करें।


👉संबंधित Sub-Scheme का चयन करें।


👉राज्य (State) का चयन करें।


👉जनपद (District) का चयन करें।


👉SMS द्वारा प्राप्त Family ID दर्ज करें।


👉कैप्चा (Captcha) भरें।


👉Submit बटन पर क्लिक करें।


👉इसके पश्चात BSA द्वारा अनुमोदित सभी परिवार  के सदस्यों की EKYC उनके लाइव फ़ोटो के साथ करें।


👉आधार e-KYC सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर संबंधित का कैशलेस कार्ड  आप "Download"  कर सकेंगे।