लखनऊ। सरकारी माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को ट्रिपल आईटी लखनऊ में एआई की बारीकियां सिखाई जाएंगी। तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिक्षकों को बैच में दिया जाएगा। 20 जुलाई से 29 जुलाई तक यह प्रशिक्षण चलाया जाएगा। एआई के विषय में शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए यह क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला आयोजित की जा रही है। पहला बैच 20 से 22 जुलाई, दूसरा बैच 23 से 25 जुलाई तीसरा बैच 27 से 29 जुलाई तक चलेगा। एआई को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। ऐसे में उसके बारे में विशेषज्ञ शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
19 July 2026
शिक्षक सीखेंगे एआई की बारीकियां