10 August 2026

इंटर की छात्रा समेत चार लोगों ने फांसी लगा जान दी


लखनऊ, । नीट की तैयारी कर रही इंदिरा नगर की इंटर की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। माल, कैसरबाग और निगोहां में तीन लोगों ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस पड़ताल कर रही है।



शिवाजीपुरम निवासी एक विभाग में जेई राजेश जायसवाल की बेटी आयुषी जायसवाल (17) ने कमरे में दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। वह एक निजी स्कूल में इंटर की छात्रा थी। साथ ही नीट की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी। भाई प्रशांत गाजीपुर जिले से एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र है। वहीं, माल के कमालपुर लौधौरा के भेलिया पुरवा निवासी मनीषा (30) ने रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। वहीं, कैसरबाग घसियारी मंडी के आलोक गुप्ता (48) शनिवार रात को आलोक ने घर में फांसी लगा ली। वहीं, निगोहां के नारायण खेड़ा के अवधेश कुमार (28) ने शनिवार देर रात घर में दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगा ली।