शाहाबाद। एक शिक्षिका ने बीआरसी के लिपिक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में शिक्षिका ने बताया कि वह एक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानध्यापिका हैं और नगर क्षेत्र में ही रहती हैं। आरोप लगाया कि एक शिक्षिका के वेतन को लेकर लिपिक अमित से बात हुई थी। लिपिक उसके घर आ गया और घर आकर गलत कार्य किया। बिना सहमति के पकड़ कर खींचा कपड़े फाड़ दिए शोर मचाने पर लिपिक भाग गया। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
