हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 August 2026

टीजीटी-पीजीटी का पाठ्यक्रम जारी

 

प्रयागराज,। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) का पाठ्यक्रम सोमवार को वेबसाइट पर जारी कर दिया। दोनों में तीन-तीन अंकों के 90 प्रश्न विषय से संबंधित और 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन के होंगे। इस प्रकार कुल 360 अंकों की परीक्षा होगी। प्रवक्ता में 40 अंकों का साक्षात्कार भी होगा। खास बात यह है कि दोनों ही भर्ती परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग लागू कर दी गई है। इससे पहले दोनों भर्ती में केवल विषय से संबंधित चार-चार अंकों के 125-125 प्रश्न पूछे जाते थे।



चयन आयोग ने अभी विषय का पाठ्यक्रम जारी किया है। सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम मंगलवार को आयोग की बैठक के बाद जारी किया जाएगा। विभिन्न विषयों की भर्ती के लिए समकक्षता को लेकर भी चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है।

ये भी पढ़ें - TGT भर्ती 2026: 20 विषयों में 17,740 पदों पर बंपर वैकेंसी, हिन्दी में सर्वाधिक 2,539 पद; देखें Subject-Wise Vacancy

ये भी पढ़ें - TGT नया पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है, मुख्य विषय में केवल थोड़ा बहुत ही बदलाव हुआ है। पैटर्न बदला है अब GS के 30 प्रश्न होंगे

संस्कृत में बदलाव

टीजीटी-पीजीटी के अधिकांश विषयों के पाठ्यक्रम में कोई खास परिवर्तन तो नहीं हुआ है। अभ्यर्थियों की मानें तो संस्कृत विषय में कुछ संशोधन हैं। पीजीटी संस्कृत के पाठ्यक्रम में वैदिक साहित्य, ऋग्वेद, अग्नि सूक्त, विष्णु सूक्त, प्रजापति सूक्त, इंद्र सूक्त, यजुर्वेद संहिता में शिव संकल्प सूक्त, कठोपनिषद प्रथम अध्याय एक से तीन तक वैदिक साहित्य का इतिहास, अभिज्ञान शाकुंतलम जहां संपूर्ण था उसको चतुर्थांश को रखा है। वहीं उत्तर रामचरितम संपूर्ण था उसमें तृतीय अंक रख दिया गया है। टीजीटी संस्कृत के पाठ्यक्रम में मेघदूतम और नीति शतकम को हटाकर संपूर्ण हितोपदेश, रघुवंश महाकाव्य द्वितीय सर्ग तथा साहित्य दर्पण का प्रथम परिच्छेद जोड़ा गया है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more