प्रयागराज में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित, 2 सितंबर को बंद रहेंगे विद्यालय
प्रयागराज। जनपद में अत्यधिक वर्षा के पूर्वानुमान और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज द्वारा 2 सितंबर 2026 को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 02.09.2026 को जनपद में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
इन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
अवकाश का आदेश जनपद के—
समस्त परिषदीय विद्यालय
सहायता प्राप्त विद्यालय
मान्यता प्राप्त विद्यालय
सीबीएसई/आईसीएसई विद्यालय
अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालय
पर लागू होगा। आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालय बंद रहेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रभावित
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि अवकाश के दृष्टिगत ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम को आगामी तिथियों में समायोजित किया जाए।
साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, प्रबंधकों एवं विद्यालय संचालकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश: कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज
आदेश संख्या: 464/2026-27
दिनांक: 01 सितंबर 2026

