02 September 2026

तीन जिलों में बनेंगे सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल


लखनऊ। यूपी में तीन नए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीनों विद्यालय स्थापित करने पर कुल 77.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे और पहली किश्त के रूप में 27.43 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। बाराबंकी के दरियाबाद ब्लॉक के कायमगंज में,संभल के पवांसा ब्लॉक के भवानीपुर में और हरदोई के बावन ब्लॉक के शेखपुर गांव में 26.18 करोड़ रुपये से सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल बनेगा।