02 September 2026

होमगार्ड भर्ती:शारीरिक दक्षता के लिए प्रवेशपत्र जारी


लखनऊ। होमगार्ड जवान के 41,424 पदों पर इनरोलमेंट के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक दक्षता परीक्षण आठ सितंबर से होगा। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि के माध्यम से लॉगइन कर अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।