प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों से मिले प्रत्यावेदनों के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पांच सदस्यीय समिति गठित की है। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम 26 अगस्त को जारी किया गया था। इसके बाद परिणाम को लेकर असंतुष्ट अभ्यर्थी आयोग में अपने प्रत्यावेदन दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UPTET 2026: परिणाम के बाद प्रत्यावेदनों के निस्तारण को 5 सदस्यीय समिति गठित, अभ्यर्थी ई-मेल से भेज सकेंगे आपत्ति
अभ्यर्थी स्वयं आयोग पहुंचकर, पंजीकृत डाक और ई-मेल के माध्यम से अपनी शिकायतें भेज रहे हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राप्त प्रत्यावेदनों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति अभ्यर्थियों की ओर से उठाए गए सभी बिंदुओं और शिकायतों की गहन जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रत्यावेदनों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी शिकायत और प्रत्यावेदन आयोग के आधिकारिक ई-मेल upessc.prayagraj@gmail.com पर भेज सकते हैं।

