प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के साथ ही एडेड जूनियर हाईस्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की शिक्षक भर्ती दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने सोमवार को अपर शिक्षा निदेशक बेसिक मनोज कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। मंच ने शासन से मांग की कि स्पष्ट नीति, आवश्यक नियम संशोधन और समयबद्ध भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए। प्रदर्शन में संयोजक पंकज पांडेय, पुष्पेंद्र सिंह, अवनीश चौधरी शामिल थे।
.jpeg)
