18 September 2026

शिक्षक को थप्पड़ मारने के मामले में रिपोर्ट

 

Firozabad  : पानी की समस्या को लेकर जलकल विभाग पहुंचे एक शिक्षक को विभागीय कर्मचारी द्वारा अचानक थप्पड़ मारने को लेकर विवाद गहरा गया। घटना के बाद शिक्षक के समर्थन में क्षत्रिय महासभा के तमाम पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद शिक्षक ने थाना उत्तर में तहरीर दे दी। जानकारी मिलते ही महापौर कामिनी राठौर कई पार्षदों के साथ जलकल विभाग पहुंचीं जहां उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता करते हुए मामला शांत कर दिया। घटना गुरुवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे की है। थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत ककरऊ कोठी निवासी एक शिक्षक जो एटा के अवागढ़ में तैनात हैं, वह अपने मकान का निर्माण कर रहे हैं।




पानी की शिकायत को लेकर जलकल विभाग पहुंचे। किसी बात को लेकर कंट्रोल रूम में विभाग के एक अधिकारी से कहासुनी हो रही थी तो इसी दौरान जलकल के कर्मचारी सोनपाल ने शिक्षक से अभद्रता कर डाली।