18 September 2026

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को दिए गए टेबलेट की खराबी बनी जी जा जंगाल

 Shamli News: जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों को ऑनलाइन कार्यों में सहूलियत देने के लिए वितरित किए गए टैबलेट अब शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। जिले के 596 परिषदीय विद्यालयों में अब तक करीब 1166 शिक्षकों को मोबाइल टैबलेट दिए जा चुके हैं। इनमें से 150 से अधिक टैबलेट खराब हो चुके हैं। विभाग की ओर से खराब टैबलेट को ठीक कराने की व्यवस्था की गई है, लेकिन इंजीनियर के माह में महज एक दिन आने के कारण समस्या का समय से समाधान नहीं हो पा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक 150 से अधिक शिक्षकों के टैबलेट में खराबी आ चुकी है। वही शिकायतों के बाद अब तक करीब 30 टैबलेट ही ठीक हो सके हैं। बड़ी संख्या में खराब टैबलेट के कारण शिक्षक लगातार परेशान हैं। जिस कारण शिक्षकों को विभाग के ऑनलाईन कार्य करने में भी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। टैबलेट के जरिए विभागीय पोर्टल पर विभिन्न सूचनाएं अपलोड करने, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने और अन्य विभागीय कार्यों को पूरा किया जाता है। टैबलेट खराब होने के कारण इन कार्यों को पूरा करने में दिक्कत आ रही है। कई शिक्षकों को मजबूरी में निजी मोबाइल फोन का सहारा लेना पड़ रहा है。




माह में एक दिन आता है इंजीनियर।

शामली। खराब टैबलेट को दुरुस्त करने के लिए इंजीनियर की व्यवस्था की गई है, लेकिन वह माह में केवल एक दिन ही पहुंचता है। ऐसे में एक ही दिन में सभी खराब टैबलेट की जांच और मरम्मत संभव नहीं हो पाती। इससे खराब टैबलेट की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और शिक्षकों का विभागीय काम प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों का कहना है कि इस समस्या से निजात पाने के लिए विभाग को ठोस कदम उठाते हुए शासन से मिले टैबलेट ठीक कराने के लिए इंजीनियर को महा में चार दिनों तक लगातार या सप्ताह में एक दिन इंजीनियर आना चाहिए, जिससे कि शिक्षकों के खराब पडे टैबलेट समय पर ठीक हो और विभागीय कार्य सफलता पूर्वक समय पर पूरा हो सकें।


शिक्षकों ने जल्द समाधान की मांग की

शामली। शिक्षकों का कहना है कि जब टैबलेट विभागीय कार्यों के लिए अनिवार्य किया गया है तो खराब होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत की व्यवस्था भी होनी चाहिए। उनका कहना है कि लंबे समय तक टैबलेट खराब रहने से ऑनलाइन काम समय से पूरा करने में परेशानी होती है। शिक्षकों ने विभाग से खराब टैबलेट जल्द ठीक कराने और इंजीनियर की उपलब्धता बढ़ाने की मांग की है।


 जिले में पहले करीब 933 शिक्षकों को और गत वर्ष 233 शिक्षकों को मोबाईल टेबलेट वितरण किया गया था। जिसके चलते पूर्व दिए गए 150 से अधिक शिक्षकों द्वारा टेबलेट खराब होने की शिकायत की थी। जिनमें से 30 शिक्षकों के टेबलेट ठीक कराए गए जा चुके है। कम्पनी से बात कर इंजीनियर को हर सप्ताह बुला समस्या का समाधान किया जाएगा।


संतोष कुमार - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली