30 September 2026

उच्च शिक्षा निदेशालय के भवन का निरीक्षण


लखनऊ। उच्च शिक्षा निदेशक का शिविर कार्यालय आशियाना में बनाया जा रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को निर्माणाधीन भवन का दौरा किया और जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। राजधानी के आशियाना स्थित निर्माणाधीन उच्च शिक्षा परिषद व उच्च शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय के भवन का उन्होंने जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर इसका निरीक्षण करें और तय समय पर इसका निर्माण पूरा कराया जाए।