सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की फावड़े से काट कर हत्या
सुलतानपुर, । स्कूल परिसर में बने आवास में सो रहे शिक्षक की पत्नी समेत बदमाशों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। कादीपुर थाना क्षेत्र के कुंभी डढ़िया गांव के पास सोमवार रात हुई वारदात का पता मंगलवार सुबह
चला। स्कूल का चालक चाभी लेने शिक्षक के आवास पर पहुंचा तो कमरे में खून से लथपथ मुकेश कुमार सिंह उर्फ रम्मू (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह के शव पड़े थे। शवों के पास ही हत्या में प्रयुक्त खून से सना फावड़ा और कुल्हाड़ी पड़ी मिली। दंपत्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। एसपी विनीत जायसवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
शिक्षक दंपति हत्याकांड में खुलासे को दस टीमें बनीं
सुलतानपुर, । स्कूल परिसर में बने आवास में सो रहे शिक्षक की पत्नी समेत बदमाशों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी।
हत्या के कारण और हत्यारोपियों का पता लगाने के लिए एसपी ने दस पुलिस टीमें गठित की हैं। अयोध्या से पहुंचे डीआईजी सोमेन वर्मा और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। समाचार लिखे जाने तक मामले में थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। मुकेश कुमार सिंह उर्फ रम्मू पुत्र राम बदन सिंह मूलरूप से कुंभी डढ़िया गांव के रहने वाले थे। वह मोतिगरपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खनुहट में प्रधानाध्यापक थे और शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भी थे। उनकी पत्नी विनीता सिंह कादीपुर क्षेत्र में निजी स्कूल चलाती थीं।
वर्ष 2021 में उन्होंने जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद मुकेश सिंह ने गांव के बाहर सड़क किनारे जमीन पर स्कूल स्थापित किया। इसकी देखरेख विनीता सिंह करती थीं। इसी परिसर में दंपत्ति ने आवास भी बना रखा था। सोमवार शाम दंपत्ति खाना खाकर परिसर में बने आवास में सोने चले गए। रात में बदमाशों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया।
वारदात की वजह तलाश कर रही है पुलिस
मंगलवार सुबह चालक के पहुंचने पर वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्यारे विद्यालय परिसर में कैसे पहुंचे और वारदात के पीछे वजह क्या थी। मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी विनीता के अलावा पुत्र अभ्युदय सिंह हैं, जो दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते हैं। बड़े भाई अवधेश सिंह गाजीपुर के एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं, जबकि मंझले भाई अखिलेश सिंह लखनऊ स्थित कोऑपरेटिव बैंक में मैनेजर हैं।

