30 September 2026

आईटीआई में रखे जाएंगे 1065 ट्रेनर- कार्यदेशक




लखनऊ। यूपी में 149 राजकीय आईटीआई में नए ट्रेड चलाने के लिए 1065 प्रशिक्षक व कार्यदेशकों की भर्ती की जाएगी। आउटसोर्सिंग पर इन्हें भर्ती किया जाएगा। जिससे नए शुरू किए गए ट्रेडों में प्रशिक्षण व पढ़ाई शुरू की जा सके। 894 प्रशिक्षक व 171 कार्यदेशकों की भर्ती की जाएगी।