, प्रयागराज: आठवें वेतन आयोग के खिलाफ सेवानिवृत्त कर्मचारियों में असंतोष है
ऑल इंडिया आडिटर एकाउंट्स पेंशनर्स एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव ऋषिश्वर उपाध्याय ने कहा, यदि टर्म्स आफ रिफरेंस में बदलाव नहीं किया गया तो सभी पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा । इसके विरोध में निरंतर आवाज उठाई जाएगी । गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएल वर्मा ने कहा, सरकार की नीति तानाशाही है । यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव व महासचिव योगेंद्र पांडेय ने सरकार की नीतियों को पेंशन विरोधी बताया । एलआईसी के कर्मचारी नेता अविनाश चंद्र मिश्र, सिटीजन ब्रदरहुड के अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव और महासचिव विनोद तिवारी ने कहा, पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अधिकार है । वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव, जेपीडब्ल्यूूसी के मंडल संयोजक पीके मिश्रा ने पेंशनर्स की एकता पर जोर दिया । अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा प्रयागराज के अध्यक्ष आरपी पांडेय ने की । संचालन संतलाल सोनकर ने किया । प्रदर्शन में वीके श्रीवास्तव, एके भरद्वाज, मनोज पांडेय, सत्येंद्र बहादुर सिंह, आरएन सिंह, सुरेंद्र नाथ, विजयश्याम तिवारी, ओपी सिंह, अनुज पांडेय, त्रिवेणी सिंह, शशिशूषण पांडेय, विनोद कुमार श्रीवास्तव रहे ।
.jpeg)
