23 October 2026

UP DElEd Admission 2026: अल्पसंख्यक कोटे के अभ्यर्थियों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि व DIET Approval शेड्यूल जारी

 

D.El.Ed प्रशिक्षण 2026: अल्पसंख्यक कोटे से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने का आदेश जारी

UP D.El.Ed Admission 2026: उत्तर प्रदेश में डीएलएड प्रशिक्षण-2026 के तहत अल्पसंख्यक कोटे से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के सचिव की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति में अल्पसंख्यक संस्थानों को प्रवेश संबंधी अभिलेख ऑनलाइन पूरा करने, फीस जमा कराने और डायट से प्रवेश अनुमोदित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

26 अक्टूबर से ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अल्पसंख्यक कोटे के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का विवरण संबंधित कॉलेजों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराना होगा। इसके लिए निर्धारित समय-सारिणी जारी की गई है।

प्रक्रियानिर्धारित तिथि
कॉलेज लॉगिन पर अभ्यर्थियों का विवरण पूरा करने की अवधि26 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026
डायट द्वारा अभिलेखीय मिलान एवं प्रवेश ऑनलाइन स्वीकृत करने की अंतिम तिथि14 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक

कॉलेजों को पूरा करना होगा अभ्यर्थियों का विवरण

विज्ञप्ति के अनुसार, अल्पसंख्यक संस्थानों को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर कॉलेज लॉगिन और पासवर्ड के माध्यम से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का पूरा विवरण भरना होगा।

इसमें निम्नलिखित जानकारियां शामिल हैं:

  • अभ्यर्थी का नाम और माता-पिता का नाम

  • जन्मतिथि एवं वर्ग

  • शैक्षिक विवरण

  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना

डायट से प्रवेश अनुमोदन कराना अनिवार्य

कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन फीस जमा करने और अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने के बाद संबंधित जनपद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में अभिलेखीय मिलान कराया जाएगा।

डायट द्वारा अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन करने के बाद प्रवेश को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन Approve करना होगा। विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि डायट से अनुमोदित नहीं होने पर अल्पसंख्यक कोटे के अंतर्गत लिया गया प्रवेश मान्य नहीं होगा।

समय-सीमा का पालन नहीं करने पर प्रवेश अमान्य

परीक्षा नियामक प्राधिकारी की विज्ञप्ति के अनुसार, निर्धारित अवधि में संबंधित वेबसाइट पर फीस जमा नहीं किए जाने या डायट द्वारा तय समय तक प्रवेश अनुमोदित नहीं किए जाने की स्थिति में प्रवेश मान्य नहीं किया जाएगा। इस संबंध में बाद में किए गए प्रत्यावेदनों पर विचार नहीं किए जाने की बात भी कही गई है।

अभ्यर्थी और संस्थान ध्यान दें

डीएलएड प्रशिक्षण-2026 के तहत अल्पसंख्यक कोटे से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने संबंधित संस्थान से संपर्क कर प्रवेश विवरण, फीस और अभिलेखों की स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए। संस्थानों को भी निर्देशित समय-सारिणी के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।

जारीकर्ता: राजेन्द्र प्रताप, सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज।

विज्ञप्ति दिनांक: 22 अक्टूबर 2026।