लखनऊ। यूपी में 388 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के 44 हजार छात्रों को भी कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रोजेक्ट प्रवीण का विस्तार कर इन छात्रों को भी शामिल किया गया है। यह हेल्थकेयर, आईटी, फूड प्रोसेसिंग, हैंडीक्राफ्ट एंड कारपेट जैसे क्षेत्रों में रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। सभी राजकीय माध्यमिक स्कूलों के बाद अब एडेड माध्यमिक स्कूलों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है।
