हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 October 2026

पुरानी नियमावली से भर्ती को निकाला मार्च


प्रयागराज। टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने गुरुवार की शाम बख्शी बांध पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। प्रतियोगी छात्रों ने बक्शी बांध पर ही कैंडल मार्च भी निकाला। निर्णय लिया गया कि सोमवार को शिक्षा निदेशालय का घेराव किया जाएगा। छात्र नेता आशुतोष पांडेय भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - निजी/अर्धशासकीय क्षेत्र में सेवारत मतदाताओं को भी मिलेगा विधान परिषद चुनाव में मतदान हेतु अवकाश.. मंडलायुक्त लखनऊ मण्डल ने जारी किया आदेश।

ये भी पढ़ें - शिक्षकों को मनपसंद स्कूल में समायोजन का अधिकार नहीं: हाईकोर्ट

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more