23 October 2026

बरेली मंडल में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

 

बरेली मंडल में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

विधान परिषद चुनाव के मतदान को लेकर शुक्रवार को बरेली मंडल में सभी स्कूल और कॉलेज में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं।

इसके साथ ही बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में महाविद्यालय, यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज भी बंद रखे जाएंगे। इसको लेकर भी आदेश जारी हो चुका है।