हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 November 2026

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DM बदले

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DM बदले
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DM बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) सहित मंडलायुक्तों और महत्वपूर्ण विभागों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।




🔴 इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार—



चंदौली: शैलेश कुमार को हटाकर अनिल कुमार सिंह को भदोही का डीएम बनाया गया है, जबकि चंदौली में नई जिम्मेदारी दी गई है।

भदोही: अनिल कुमार सिंह को जिलाधिकारी बनाया गया।

गोंडा: रमेश रंजन को नया जिलाधिकारी बनाया गया।

जौनपुर: उमेश मिश्रा को जिलाधिकारी बनाया गया।

श्रावस्ती: मनोज कुमार राय को नया जिलाधिकारी बनाया गया।

शामली: प्रवीण वर्मा को नया जिलाधिकारी बनाया गया।

🔴 मंडलायुक्तों में भी बदलाव

के. विजयेन्द्र पांडियन को वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया।

एस. राजलिंगम को कानपुर का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया।

🔴 अन्य महत्वपूर्ण तबादले

रविकुमार एनजी को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया।

चंद्र मोहन गर्ग को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया।

प्रियंका निरंजन को विशेष सचिव, नगर विकास बनाया गया।

सैमुएल पॉल एन को सहकारी समितियों में अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) की जिम्मेदारी दी गई।

अन्नपूर्णा गर्ग को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया।

आलोक यादव को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में तैनाती दी गई।

सौम्या अग्रवाल को अतिरिक्त विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नोट: प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विस्तृत जानकारी के लिए शासनादेश देखें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more