हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 November 2026

ग्रुप डी के 30,000 पदों पर भर्ती की तैयारी, विज्ञापन इसी महीने होगा जारी

रेलवे में ग्रुप डी के 30,000 पदों पर भर्ती की तैयारी, विज्ञापन इसी महीने होगा जारी; आवेदन प्रक्रिया भी जल्द

Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने विज्ञापन का प्रारूप किया तैयार, इसी पखवाड़े आ सकता है भर्ती का संक्षिप्त नोटिस, युवाओं को नौकरी का अवसर

प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे में लेवल-वन (ग्रुप डी) के लगभग 30,000 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। विभिन्न जोनों से रिक्त पदों का ब्योरा मिलने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भर्ती विज्ञापन का प्रारूप अंतिम रूप से तैयार कर लिया है।

खबर के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड इसी पखवाड़े भर्ती का संक्षिप्त नोटिस जारी कर सकता है। नवंबर के अंतिम सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल सक्रिय किए जाने की तैयारी है। इस भर्ती के माध्यम से लगभग 30,000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ये भी पढ़ें - BSA Suspension Order: 26 वोट कटवाने के आरोप में BLO शिक्षक निलंबित, 15 दिन में जांच के आदेश

ये भी पढ़ें - प्रेस नोट: पी०एम०पोषण योजनान्तर्गत 'सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रीशन' के अन्तर्गत सूजी से निर्मित हलवा/उपमा का वितरण

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन सहित तकनीकी और संरक्षा से जुड़े विभिन्न पद शामिल होंगे। रेलवे की योजना दिसंबर तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की है, ताकि वार्षिक भर्ती चक्र को सुचारु रखा जा सके।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारी

रेलवे बोर्ड का लक्ष्य वर्ष 2027 की आगामी भर्तियों पर इस भर्ती का असर नहीं पड़ने देना है। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) अगले वर्ष की पहली तिमाही में आयोजित करने की योजना है।

हालांकि, परीक्षा की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

अभ्यर्थी अभी से तैयार रखें दस्तावेज

विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने के बाद शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और पाठ्यक्रम की जानकारी स्पष्ट होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आरक्षण संबंधी दस्तावेज और अन्य जरूरी अभिलेख पहले से तैयार रखें।

 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more