हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 November 2026

प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर वाला अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर कर सकेंगे आवेदन, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दी राहत

प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर वाला अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर कर सकेंगे आवेदन, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दी राहत

UP Principal Recruitment 2026: विज्ञापन संख्या 08/2026 और 09/2026 के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया में मिली छूट, अभिलेख सत्यापन के समय सक्षम अधिकारी का प्रमाणपत्र अनिवार्य


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण राहत दी है। अब निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी से अनुमोदित अथवा प्रतिहस्ताक्षरित अनुभव प्रमाणपत्र प्राप्त करने में कठिनाई होने पर अभ्यर्थी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर वाला अनुभव प्रमाणपत्र आवेदन के साथ जमा कर सकेंगे।

यह सुविधा आयोग के विज्ञापन संख्या 08/2026 एवं 09/2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दी गई है।

क्या करना होगा अभ्यर्थियों को?

आयोग के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप के अनुसार सक्षम अधिकारी से हस्ताक्षरित अनुभव प्रमाणपत्र प्राप्त करने में परेशानी हो रही है, तो वह निर्धारित प्रारूप में मांगी गई सभी जानकारियां भरकर प्रमाणपत्र पर स्वयं तथा संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से हस्ताक्षर कराकर आवेदन के साथ जमा कर सकता है।

अभिलेख सत्यापन के समय देना होगा प्रमाणपत्र

आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल आवेदन जमा करने के स्तर पर दी गई है। बाद में साक्षात्कार अथवा अभिलेख सत्यापन के समय अभ्यर्थी को सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित अनुभव प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जिन्हें आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सक्षम अधिकारी से अनुभव प्रमाणपत्र अनुमोदित कराने में कठिनाई हो रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more