हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 November 2026

यूपी में घटे 3,786 मतदान स्थल, अब 1,200 मतदाताओं पर बनेगा एक बूथ; मतदाता सूची पुनरीक्षण को मंजूरी

यूपी में घटे 3,786 मतदान स्थल, अब 1,200 मतदाताओं पर बनेगा एक बूथ; मतदाता सूची पुनरीक्षण को मंजूरी

UP Voter List 2027: प्रदेश में एसआईआर के बाद 2.04 करोड़ मतदाता घटने से कम हुई बूथों की संख्या, निर्वाचन आयोग ने 403 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान स्थलों के विभाजन को दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत निर्वाचन आयोग ने मतदान स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान स्थलों (बूथों) के विभाजन को स्वीकृति प्रदान की गई है। अब 1,200 मतदाताओं के मानक के आधार पर नए बूथों का निर्धारण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - UP Primary Teacher Recruitment 2026: 11,508 पदों पर भर्ती का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, शिक्षामित्रों के भारांक पर सुनवाई

ये भी पढ़ें - सरकारी नौकरी 2026: 1536 पदों पर भर्ती, 8 संस्थानों में आवेदन का मौका

एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बाद प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में लगभग 2.04 करोड़ की कमी आई है। इसके चलते प्रदेश में मतदान बूथों की संख्या 1,77,516 से घटकर 1,73,730 रह गई है। यानी प्रदेश में कुल 3,786 मतदान स्थल कम हुए हैं।

1,200 मतदाताओं पर बनेगा एक बूथ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नवदीप रिणवा ने बताया कि एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत मतदाता सूची का मसौदा अब अनुमोदित बूथों के आधार पर प्रकाशित होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारियों को नए बूथों पर बीएलओ तैनात करने और जिन मतदाताओं के मतदान स्थल बदलेंगे, उन्हें बीएलओ के माध्यम से सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

एक परिवार के सभी सदस्यों का वोट एक ही बूथ पर रहेगा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि एक परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही मतदान बूथ पर रखे जाएं।

यदि ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद किसी परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज पाए जाते हैं, तो फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक संशोधन कराया जाएगा। अनुमोदित सभी बूथों की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने का प्रयास

निर्वाचन आयोग का लक्ष्य मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के नाम शामिल करना है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान सभी पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ERO और AERO को जांच की जिम्मेदारी

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) को बूथों के पुनर्गठन की जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बीएलओ को मतदाताओं के नए मतदान स्थल की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

मतदाताओं के लिए जरूरी सूचना: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम और मतदान केंद्र की जानकारी मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से संशोधन कराएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more