लखनऊ, । यूपी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद से 23 नवंबर तक कुल 10.39 लाख लोग मतदाता बनने को फॉर्म-6 भर चुके हैं। जिसमें से विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान दिवसों 21 व 22 नवंबर को ही 6.40 लाख फॉर्म-6 भरे गए। जो अभी तक आए फॉर्मों का कुल 61.6 प्रतिशत है। सबसे ज्यादा एक दिन में 22 नवंबर को 3.99 लाख फॉर्म-6 भरे गए।
ये भी पढ़ें - आंगनबाड़ी भर्ती विज्ञप्ति
ये भी पढ़ें - मऊ जिले में पदोन्नति हेतु 01-575 क्रमांक वाले टीचर्स की अभिलेखों की सत्यापन काउंसलिंग 25-26 नवम्बर को होगी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद 17 नवंबर को 29517, 18 नवंबर को 44001, 19 नवंबर को 64379, 20 नवंबर को 77321 और विशेष अभियान दिवसों 21 नवंबर को 241021 व 22 नवंबर को 399218 फॉर्म-6 भरे गए। वहीं 23 नवंबर को 184379 फॉर्म-6 भरे गए हैं। वहीं 17 नवंबर से 23 नवंबर तक सबसे ज्यादा गाजियाबाद, लखीमपुर खीरी व बाराबंकी में ज्यादा फॉर्म-6 भरवाए गए।
गाजियाबाद व बाराबंकी आगे, बदायूं व जौनपुर रहे फिसड्डी
प्रति पोलिंग बूथ औसतन 5.99 फॉर्म आए
प्रदेश में अभी तक कुल 1.73 लाख पोलिंग बूथों पर औसतन 5.99 फॉर्म आए हैं। दो दिवसीय विशेष अभियान दिवसों पर यह औसत 3.69 रहा है। अगर विधानसभा क्षेत्र वार देखा जाए तो बलरामपुर की गैंसड़ी सीट पर 423 पोलिंग बूथों के सापेक्ष 671 फॉर्म ही आए हैं।

