प्रयागराज । 69000 भर्ती में आरक्षण विसंगति से जुड़े मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में रवि कुमार सक्सेना बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव का विषय भी अधिवक्ताओं की ओर से उठाया गया। सुनवाई आगे बढ़ती है तो यह विवाद विधानसभा चुनाव से पहले भी अंतिम निर्णय तक पहुंच सकता है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरक्षण विसंगति का समाधान निकलेगा और लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को न्याय मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें - UPESSC Exam City 2026: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की जनपद सूचना जारी, एडमिट कार्ड 30 नवंबर से
ये भी पढ़ें - 2697 शिक्षकों की द्वितीय अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी, 25 नवंबर शाम 5 बजे तक दर्ज कराएं आपत्ति

